Sakti Big News : कोरबा जिले के जंगल से सलिहाभांठा गांव फिर पहुंचा हाथियों का दल, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, वन विभाग एवं पुलिस द्वारा लोगों को सतर्क रहने की जा रही अपील

सक्ती. जिले के सलिहाभांठा गांव में कोरबा जिले से हाथियों का दल फिर पहुंच गया है. वन विभाग और पुलिस द्वारा लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है. गांव में मुनादी कराई जा रही है, वहीं हाथियों के दोबारा पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.



इसे भी पढ़े -  Champa-Saragaon Suicide News : महिला ने जहर सेवन किया, निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

जानकारी के अनुसार, कोरबा जिले के जंगल से 7 से 8 हाथियों दल दोबारा से सलिहाभांठा गांव पहुंच गया है. सूचना के बाद मौके पर वन विभाग और पुलिस टीम पहुंची है और ग्रामीणों को घर में रहने की अपील की गई है.

error: Content is protected !!