Janjgir-Birra Arrest : फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर श्रम विभाग की योजना के तहत 1 लाख रुपये आहरण करने का मामला, मृतक महिला का पति गिरफ्तार, पंचायत सचिव फरार…

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा पुलिस ने फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर श्रम विभाग की योजना के तहत 1 लाख रुपये आहरण करने के मामले में मृतक महिला का पति अशोक पटेल को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. मामले का एक अन्य आरोपी पंचायत सचिव रोहित पटेल फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है. पुलिस की जांच जारी है और मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता उजागर हो सकती है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Breaking : देवरी पिकनिक स्पॉट में लगातार हादसे के बाद प्रशासन का बड़ा फैसला, पिकनिक स्पॉट को बंद किया गया, अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी, 2 दिन पहले 3 छात्रों की मौत हुई थी, प्रशासन ने बेरिकेड लगाकर चेतावनी बोर्ड भी लगाया...

दरअसल, बिर्रा गांव की महिला सुमन बाई पटेल की मृत्यु 27 नबम्बर 2024 को हुई थी, लेकिन योजना का लाभ लेने फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाया गया, जिसमें 2 जून 2025 को महिला की मृत्यु होना बताया गया. इससे पहले, श्रम विभाग में 1 लाख की राशि लेने 04 दिसम्बर 2024 को आवेदन किया गया, फिर 09 दिसम्बर 2024 को पंजीयन हुआ था, जबकि महिला की मौत 27 नवंबर 2024 को वास्तविक रूप से हो चुकी थी.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!