Sakti News : भाजपा कार्यालय में विशेष गहन पुनरीक्षण SIR कार्यशाला का किया गया आयोजन, संगठन को मजबूत करने विभिन्न बिंदुओं पर की गई चर्चा

सक्ती. सक्ती के भाजपा कार्यालय में नगर मंडल द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण ( SIR ) की कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस अवसर पर संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्ययोजना को लेकर मुख्य बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई है. सभी कार्यकर्ताओं के बीच जिम्मेदारियों का कार्य विभाजन करते हुए संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया.



इसे भी पढ़े -  Sakti News : 'मोर गांव की बेटी, मोर स्वाभिमान योजना' के तहत सरपंच चन्द्र कुमार सोनी की अनुकरणीय पहल, गांव में विवाह हो रही बेटियों को 31-31 सौ रुपये की भेंट

इस मौके पर प्रभारी भुवन भास्कर, सक्ती विधानसभा जिला मंत्री भवानी तिवारी, नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष भारत यादव, नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी चिराग अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी धनंजय नामदेव, मंडल महामंत्री नटवर गोंड़, नगर मंडल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण मौजूद थे.

error: Content is protected !!