Akaltara Arrest : धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने एवं हिन्दू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड में

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने एवं हिन्दू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले 2 आरोपी संजू दांडेकर, मोती सिंह को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपी संजू दांडेकर, बलौदाबाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र का और मोती सिंह, अकलतरा के किरारी का रहने वाला है.



दरअसल, अकलतरा के तरौद के वार्ड 20 में दो व्यक्ति के द्वारा लोगों को हिन्दू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव बना रहे थे और हिन्दू देवी-देवताओं के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे थे, जिससे लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है. रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नगर विकास में उत्कृष्ट कार्य के लिए नगर पालिका सक्ती हुआ सम्मानित, डिप्टी सीएम अरुण साव ने अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल व सीएमओ प्रहलाद पांडेय को किया सम्मानित, नगरवासियों में हर्ष का माहौल

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने एवं हिन्दू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले 2 आरोपी संजू दांडेकर, मोती सिंह को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

error: Content is protected !!