Janjgir-Mulmula Big News : चोरों का पता लगाने मुलमुला पुलिस के छूटे पसीने, 6 माह बाद भी चोरों का पता नहीं लगा सकी, पुलिसिंग पर उठे सवाल ?

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला में घर से 1 लाख रुपये से ज्यादा कीमत के बर्तनों की चोरी के मामले में 6 माह बाद भी पुलिस के हाथ खाली है या यूं कहें कि चोरों का पता लगाने में पुलिस के पसीने छूट गए हैं. ऐसी स्थिति में छोटी चोरी की रिपोर्ट लिखाने के लिए लोग, थाना नहीं पहुंचते, क्योंकि लोगों को लगता है, जब बड़ी चोरी का खुलासा, पुलिस नहीं कर पा रही है तो छोटी चोरी के मामले का क्या होगा ?

 



दरअसल, मुलमुला के नारायण साहू के घर से 1 लाख रुपये से ज्यादा कीमत के बर्तनों की चोरी 6 माह पहले हुई थी. रिपोर्ट के बाद पुलिस ने तफ़्तीश की, लेकिन उसके बाद पुलिस को कोई मतलब नहीं है, लेकिन इससे मुलमुला पुलिस पर लोगों का भरोसा उठने लगा है. यही वजह है कि क्षेत्र में होने वाली कई छोटी चोरी की रिपोर्ट लिखाने ही लोग, थाना नहीं जाते. लोगों को लगता है, जब इतनी बड़ी चोरी का सुराग पुलिस नहीं जुटा रही है या कहें, रुचि नहीं ले रही है तो छोटी चोरी से क्या मतलब रखेगी ? सबसे बड़ी बात यह है कि उच्च अफसरों को भी मुलमुला में हुई चोरी की घटना से अवगत कराया गया है, लेकिन इस दिशा में कोई ध्यान नहीं दिया गया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila FIR : विद्युत मंडल ने बिजली चोरी के दो अलग-अलग मामलों में एफआईआर दर्ज कराया, नैला उपथाना पुलिस कर रही जांच...

ऐसे में क्षेत्र के कई गांवों में चोरी की घटनाएं नहीं रूक रही है. चोर पकड़े नहीं जा रहे, इसलिए लोग रिपोर्ट लिखाने से भी हिचकते हैं. इस तरह अब मुलमुला पुलिस को भरोसा जितने की जरूरत है और यह तभी सम्भव होगा, जब चोर पकड़े जाएंगे. फिलहाल, पुलिस के लंबे हाथ, छोटे पड़ रहे हैं और यही वजह है, चोरों का 6 माह बाद भी कुछ पता नहीं चल सका है. अब देखने वाली बात होगी, मुलमुला पुलिस कब तक चोरों को पकड़ पाती है और जनता का भरोसा जीत पाती है ?

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Teacher Suspend : शराब पीकर स्कूल पहुंचे 2 शिक्षक, DEO ने सस्पेंड किया, देखिए आदेश में क्या लिखा है...

Related posts:

error: Content is protected !!