Bilaspur Good News : बिलासपुर को मिलेगी नई उड़ान, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू की पहल पर विमानन मंत्री ने दिया भरोसा, केंद्रीय मत्री राममोहन नायडू ने कहा, ‘प्रक्रिया जारी है, जल्द मिलेंगे सकारात्मक परिणाम’

नई दिल्ली. बिलासपुर में हवाई सेवाओं के विस्तार की कोशिशें तेज हो गई हैं. आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू ने बिलासपुर हवाई समिति के एक प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात विमानन मंत्री राममोहन नायडू से उनके सरकारी निवास पर करवाई. इस बैठक में बिलासपुर के लिए नई उड़ानें शुरू करने, नए रूटों को मंजूरी देने और मौजूदा सुविधाओं को बेहतर बनाने जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई.

 



नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि तोखन साहू बिलासपुर की हवाई सेवाओं को मजबूत करने के लिए लगातार और सक्रिय प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि बिलासपुर के लिए जरूरी हवाई सुविधाओं की मांगों पर उनका मंत्रालय गंभीरता से काम कर रहा है और जल्द ही सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan News : शिवरीनारायण में महानदी के तट पर हुई गंगा महाआरती, सदगुरु ऋतेश्वर महाराज हुए शामिल...

प्रतिनिधिमंडल ने लोकसभा के प्रश्नकाल के व्यस्त समय के बावजूद मुलाकात के लिए समय देने पर दोनों मंत्रियों का आभार व्यक्त किया. बिलासपुर के लोगों को उम्मीद है कि मंत्री तोखन साहू की पहल से जल्द ही शहर को हवाई सेवा के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिलेगी.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में भव्य गरबा महोत्सव का आयोजन, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग

Related posts:

error: Content is protected !!