Dabhara News : प्रीमियर लीग टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में ठनगन क्रिकेट क्लब को हराकर भटगांव क्रिकेट क्लब फाइनल मैच जीता, विजेता टीम को 41 हजार रुपये और ट्रॉफी की गई प्रदान, नगर पंचायत अध्यक्ष दीपक कंवलधर साहू, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रीतम अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

सक्ती. डभरा में आयोजित प्रीमियर लीग टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. फाइनल मुकाबले में भटगांव क्रिकेट क्लब ने ठनगन क्रिकेट क्लब को हराकर विजेता बनी. यह क्रिकेट प्रतियोगिता 11 दिन तक चली. इस दौरान कार्यक्रम में डभरा नगर पंचायत अध्यक्ष दीपक कंवलधर साहू, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रीतम अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे. कार्यक्रम में प्रथम पुरस्कार 41 हजार रुपये डभरा नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम अग्रवाल में द्वारा विजेता टीम भटगांव क्रिकेट क्लब को नगदी सहित ट्रॉफी के साथ प्रदान की गई. वहीं द्वितीय पुरुस्कार नगर पंचायत अध्यक्ष दीपक कंवलधर साहू के द्वारा ठनगन क्रिकेट क्लब को 21 हजार नगदी और ट्रॉफी प्रदान की गई. इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को खेलों के माध्यम से सकारात्मक विकास की ओर प्रेरित करना है.

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

इस मौके पर डभरा नगर पंचायत अध्यक्ष दीपक कंवलधर साहू ने बताया कि इस प्रतियोगिता के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को खेलने का मंच मिलता है. आज गांव से निकलकर अनेक खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा के बदौलत नाम कमा रहे है और देश का नाम रौशन कर रहे है. गांवों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. सभी को खेल को प्रोत्साहित करना चाहिए.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

Related posts:

error: Content is protected !!