JanjgirChampa Big News : छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी शिक्षक के खिलाफ FIR, फरार शिक्षक की तलाश में जुटी अकलतरा पुलिस…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र में 12 वीं की छात्रा के साथ स्पोर्ट्स टीचर संजय यादव ने छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी स्पोर्ट्स टीचर के खिलाफ BNS की धारा 64 (च), 62, 74, 351(2) के तहत जुर्म दर्ज किया है. घटना के बाद से आरोपी स्पोर्ट्स टीचर फरार हो गया है. पुलिस, स्पोर्ट्स टीचर संजय यादव की तलाश में जुटी हुई है.

 



इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan News : नगर पंचायत शिवरीनारायण के वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद अंकुर गोयल ने महानदी की बाढ़ से प्रभावित लोगों से की मुलाकात, उनकी समस्या और परिस्थितियों का लिया जायजा

पुलिस के मुताबिक, अकलतरा थाना क्षेत्र की 12वीं की छात्रा ने बताया कि स्पोर्ट्स टीचर संजय यादव, स्कूल की तरफ से उसे फुटबॉल, बैडमिंटन खेलाने लेकर गया था,. वहां भी 2 से 3 बार छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया था. इसके बाद, किसी को नहीं बताने की धमकी दी थी. फिर दूसरे गांव में NSS कैम्प लगा था, वहां वह अपनी सहेली के साथ गई हुई थी, जहां उसके टीचर संजय यादव ने बाथरूम में पानी है कि नहीं, उसे चेक करने भेजा था. उसी समय बाथरूम में आकर उसके साथ छेड़छाड़ किया. इधर, मामले में अकलतरा पुलिस ने छेड़छाड़ करने वाले स्पोर्ट्स टीचर संजय यादव के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और फरार टीचर की खोजबीन में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में नशामुक्त भारत अभियान के तहत शपथ समारोह का हुआ आयोजन, युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ, सकारात्मक एवं जिम्मेदार जीवन जीने के लिए किया गया प्रेरित...

Related posts:

error: Content is protected !!