JanjgirNews : बनारी गांव में यूनिसेफ युवोदय कार्यक्रम के तहत बच्चों के लिए सेफ स्पेस की गई स्थापना, बच्चों को सुरक्षित एवं सहयोगी वातावरण प्रदान करना मुख्य उद्देश्य

जांजगीर. बनारी गांव में यूनिसेफ युवोदय कार्यक्रम के तहत गांव में बच्चों के लिए सेफ स्पेस की स्थापना की गई है. इस दौरान गांव के सरपंच देव नारायण सिदार, नरेंद्र कौशिक सहित बच्चे मौजूद थे. इस पहल का मुख्य उद्देश्य पंचायत को बाल मित्र ग्राम पंचायत के रूप में विकसित करना है तथा बच्चों को सुरक्षित एवं सहयोगी वातावरण प्रदान करना है. सेफ स्पेस में बच्चों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, जीवन कौशल और बाल अधिकारों से संबंधित गतिविधियां आयोजित की जाएगी. साथ ही, बच्चों को बाल हेल्पलाइन 1098 जैसी आवश्यक सेवाओं की जानकारी भी दी जाएगी. इस पहल से गांव में बाल सुरक्षा एवं जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Fraud : मुख्यमन्त्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना में एक बार फिर गड़बड़ी उजागर, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया ने शिकायत की, कलेक्टर ने कहा...

error: Content is protected !!