Sakti News : जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा के प्रयासों से बाराद्वार विद्युत वितरण केंद्र को मिला उप-संभाग का दर्जा, उपभोक्ताओं को मिलेगी बड़ी राहत, क्षेत्रवासियों ने जिला पंचायत सभापति का जताया आभार

सक्ती. बाराद्वार क्षेत्र की वर्षों पुरानी बिजली समस्या के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है. जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा के सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप बाराद्वार विद्युत वितरण केंद्र को अतिरिक्त उप-संभाग (सब डिवीजन) का दर्जा प्रदान किया गया है. इस निर्णय से क्षेत्र के ग्रामीणों, व्यापारियों, औद्योगिक इकाइयों एवं घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

 



इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा ने शासन स्तर पर लगातार पत्राचार एवं जनहित में पहल की. उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए बाराद्वार विद्युत वितरण केंद्र को अतिरिक्त उप-संभाग बनाए जाने की आवश्यकता से अवगत कराया. उनके प्रयासों के फलस्वरूप शासन ने मांग को स्वीकार करते हुए उप-संभाग का दर्जा प्रदान किया. उप-संभाग का दर्जा मिलने से अब बाराद्वार क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ होगी. शिकायतों का त्वरित निराकरण संभव हो सकेगा तथा ट्रांसफार्मर एवं लाइन संबंधी कार्यों में भी तेजी आएगी. इससे स्थानीय उद्योग, व्यापार और घरेलू उपभोक्ताओं को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा.

क्षेत्रवासियों ने इस उपलब्धि के लिए जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे जनहित में एक बड़ा कदम बताया है. लोगों का कहना है कि यह निर्णय क्षेत्र के विकास को नई गति देगा और लंबे समय से चली आ रही बिजली समस्याओं से राहत दिलाएगा.

error: Content is protected !!