Sakti News : जैजैपुर क्षेत्र में कनकी, पाखड़ एवं सड़ा चावल वितरण करने को लेकर विधायक प्रतिनिधि उमाशंकर चंद्रा ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर की शिकायत, सड़ा चावल वितरण करने वालों पर कार्रवाई की मांग, 8 से 10 माह से हितग्राहियों को सड़ा चावल का किया जा वितरण

सक्ती. जैजैपुर क्षेत्र में गुणवत्ता विहीन कनकी, पाखड़ एवं सड़ा चावल वितरण करने को लेकर जिला पंचायत विधायक प्रतिनिधि एवं पूर्व जैजैपुर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष जमाशंकर चंद्रा ने कलेक्टर और जिला खाद्य अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कर शिकायत की है. साथ ही, सड़ा चावल वितरण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.



सौंपे गए शिकायत पत्र के अनुसार, जैजैपुर क्षेत्र में गुणवत्ताविहीन कनकी, पाखड़ एवं सड़ा हुआ चावल हितग्राहियों को शासकीय वितरण प्रणाली दुकानों से वितरण किया जा रहा है, जो खाने योग्य नहीं है. जिला खाद्य अधिकारी को कई बार अवगत कराने के बाद भी हितग्राहियों को गुणवत्ताविहीन चावल वितरण जा रहा है. पिछले 8 से 10 माह से हितग्राहियों को सड़ा चावल वितरण किया जा रहा है. लापरवाही बरतने वालों पर उचित कार्रवाई की मांग की है.

इसे भी पढ़े -  CG Naxal Surrender News: लाल आतंक को एक और बड़ा झटका… अब इस जिले में 6 इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, हथियार लेकर पहुंचे SP के सामने

error: Content is protected !!