Janjgir Big News : सड़क हादसे में प्राचार्य व पार्षद के पति की मौत, शराब के नशे में गाड़ी चलाने वाले आरोपी ड्राइवर को जेल…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर में प्राचार्य और पार्षद के पति नारायण सोनवान की सड़क हादसे में मौत हो गई. शराब के नशे में कार चलाकर पैदल जा रहे प्राचार्य को टक्कर मारने वाले आरोपी ड्राइवर अमन गोयल को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. आरोपी कार चालक, सूरजपुर जिले का रहने वाला है. आपको बता दें, जिले में ड्राइवर को जेल भेजने की यह पहली कार्रवाई है, क्योंकि उसने शराब के नशे में कार चलाकर टक्कर मारी है और मौत के मामले में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का जुर्म दर्ज किया है.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Update : छात्रों से बाल्टी में पानी भरवाने का मामला, DEO ने प्रधानपाठक और शैक्षिक समन्वयक को नोटिस जारी किया, डिटेल में पढ़िए...

दरअसल, जांजगीर के भाठापारा केरा रोड में प्राचार्य एवं पार्षद के पति नारायण सोनवान, पैदल जा रहे थे. इस दौरान शराब के नशे में कार चालक ने प्राचार्य को टक्कर मारी, फिर साइड में चल रहे ऑटो को भी टक्कर मारी. हादसे में प्राचार्य और ऑटो का चालक, दोनों लोग गम्भीर घायल हो गए. फिर जिला अस्पताल ले जाने पर प्राचार्य की मौत गई, वहीं ऑटो ड्राइवर की हालत गम्भीर है. मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी कार चालक अमन गोयल को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : घायलों को अस्पताल पहुंचाकर जान बचाने के लिए अकलतरा के पारस साहू हुए सम्मानित

error: Content is protected !!