JanjgirChampa News : 9वीं फेडरेशन कप नेशनल वुशु चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने जीता मेडल, 15 खिलाड़ियों ने किया प्रतिनिधित्व

जांजगीर-चाम्पा. राजनांदगांव के संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल में 9वीं फेडरेशन कप नेशनल वूशु चैम्पियनशिप का आयोजन रखा गया था, जिसमें देश भर से 29 राज्यों से तथा सरकारी विभागों के कुल 1800 खिलाड़ियों ने भाग लिया. इसमें देश भर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया विभिन्न भार वर्गों में उनकी तकनीक, ताकत, स्पीड, स्ट्राइकिंग और डिफेंस खेल कौशल को परखा गया. जांजगीर–चांपा जिले के 15 खिलाड़ी भी छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए विभिन्न विधाओं में शामिल हुए. जहां सब जूनियर वर्ग में दीप्ति महंत, भूमि देवांगन, भूमिका देवांगन, आरुषि गोस्वामी, काव्या श्रीवास, गुंजन श्रीवास, गरिमा पाण्डेय, यशस्वी पाण्डेय और कामना गोस्वामी ने सिल्वर मेडल जीता. सीनियर वर्ग में प्रशिक्षक एवं खिलाड़ी प्रीतम दास महंत, गुलाब यादव, तिलक पूरी गोस्वामी, केशव बरेठ, ममता देवांगन और रितिका सिंह ने ताऊलू विधा में ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया. साथ ही सब जूनियर अंडर –11, 26 किलोग्राम भार वर्ग फाइट विधा में मलय धीवर ने चतुर्थ ब्रॉन्ज मेडल अर्जित किया. जिले के वूशु संघ से सह सचिव अविनाश मांझी तथा कोषाध्यक्ष गायत्री पाण्डेय व्यवस्थापक के रूप में टीम के साथ गए हुए थे.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Breaking News : देवरी पिकनिक स्पॉट में फिर हुआ हादसा, हसदेव नदी में डूबे 3 युवक, बिलासपुर से पहुंचे थे 4 युवक और 4 युवती, मौके पर पहुंची पंतोरा पुलिस, रेस्क्यू टीम को बुलाया गया, अब तक पिकनिक स्पॉट में 15 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी...

छत्तीसगढ़ वूशु संघ के अध्यक्ष संजय पिल्ले (DGP. IPS), छत्तीसगढ़ जनरल सेक्रेटरी डी कोंडैया जांजगीर–चांपा वूशु संघ के कोच, प्रीतम महंत गुलाब यादव मैनेजर, तिलक पूरी गोस्वामी ,केशव बरेठ, ममता देवांगन, रितिक सिंह सुषमा गोस्वामी, रीता धीवर एवं शर्मिला गोस्वामी आदि सदस्यों ने हर्ष व्यक्त कर उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दिए.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

Related posts:

error: Content is protected !!