Sakti News : चारपारा के उन्मुक्त क्रिकेट स्टेडियम में ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ, कार्यक्रम में सांसद कमलेश जांगड़े, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रंजीत अजगल्ले सहित अन्य जनप्रतिनिधि रहे मौजूद, ग्रामीण युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य

सक्ती. मालखरौदा क्षेत्र के चारपारा गांव के उन्मुक्त क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ है. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद कमलेश जांगड़े थी. विशिष्ट अतिथि के रूप में मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रंजीत अजगल्ले, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष रितेश साहू मौजूद थे. अतिथियों के द्वारा पूजा-अर्चना के पश्चात मैच का शुभारंभ किया गया.

 



कार्यक्रम में मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने कहा कि खेल हमें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखते हैं. अपने जीवन में किसी न किसी खेल को अपनाने की आवश्यकता है, जिससे शरीर चुस्त और तंदुरुस्त बना रहता है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident Death : अनियंत्रित होकर बाइक में बैठी महिला गिरी, इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित

इस मौके पर सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा कि खेल हमें अनुशासन, टीमवर्क और हार-जीत के गुर सिखाता है. सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलना चाहिये.

कार्यक्रम में मालखरौदा जनपद निर्माण विभाग सभापति मनोज सक्सेना, महिला एवं बाल विकास विभाग रामिन तोरेंद्र सोनवानी, चारपारा सरपंच, बड़ेसीपत सरपंच, उपसरपंच व पंचगण, युवा समिति सहित ग्रामीण मौजूद थे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Death : तालाब में डूबने से बुजुर्ग की हुई मौत, तालाब में नहाने के लिए गया था बुजुर्ग, बलौदा पुलिस कर रही जांच

Related posts:

error: Content is protected !!