Akaltata Arrest : नए साल की रात घर में घुसकर मारपीट के मामले में फरार 4 आरोपियों को अकलतरा पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड में

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने नए साल की रात घर में घुसकर मारपीट के मामले में फरार 4 आरोपी मोईन खान, अविनाश सारथी, नासिर खान, सुमित कुमार को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. गिरफ्तार चारों आरोपी, अकलतरा के संजय नगर के रहने वाले हैं.

 



पुलिस के मुताबिक, अकलतरा के संजयनगर निवासी सागर गुप्ता ने बताया कि वह अपने परिवार के लोगों के साथ नया साल मना रहा था. इसी दौरान मोईन खान, अविनाश सारथी, नासिर खान, सुमित कुमार ने उसके घर के अंदर घुसकर गाली-गलौज की और स्टील, रॉड से मारपीट की थी. पुलिस ने मारपीट करने वाले युवकों के खिलाफ BNS की धारा 331(6), 296, 115(2), 351(2), 3(5), 74, 238 के तहत रिपोर्ट दर्ज किया था. घटना के बाद से आरोपी फरार हो गए थे. इधर, पुलिस ने मामले में फरार चारों आरोपियों को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  CG News : छग के नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में आसन्न निकाय को लेकर कांग्रेस ने पर्यवेक्षक और सह पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की, देखिए सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!