Akaltata News : अकलतरा के फोटो स्टूडियो से अज्ञात व्यक्ति ने कैमरा की चोरी की, हुआ फरार, अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ जुर्म दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा के फोटो स्टूडियो से अज्ञात व्यक्ति ने कैमरा की चोरी कर फरार हो गया है. पुलिस ने मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ BNS की धारा 303 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया है.



पुलिस के मुताबिक, अकलतरा के अमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि उसकी फोटो स्टूडियो की दुकान है. उसका बेटा दुकान में था और वह अंदर में काम कर रहा था. उसी समय चेहरे को कपड़ा से बांधे एक व्यक्ति ने आकर दुकान में रखे 25 हजार रुपये के कैमरा की चोरी की और मौके से भाग निकला. फिलहाल, मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ द्वारा सत्र 2024-25 की मेरिट सूची जारी, श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, बनाहिल के 17 विद्यार्थियों ने टॉप-10 में स्थान बनाकर रचा इतिहास...

error: Content is protected !!