CG News: AIIMS अस्पताल की तीसरी मंजिल से गिरा मरीज, मौके पर हुई मौत, सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के AIIMS अस्पताल से जुड़ी एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक मरीज अस्पताल की तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया। इस हादसे में मरीज की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे की खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर (AIIMS Raipur News) पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखवाया है। वहीं पुलिस जांच में जुटी है कि, यह हादसा कैसे हुआ।



क्या है मामला?
अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार, करण नायक बंजारा नामक मरीज का इलाज एम्स अस्पताल के B ब्लॉक में बी4 वार्ड में चल रहा था। रक्त संबंधी बीमारी इलाज के चलते मरीज अस्पताल में भर्ती था। वहीं शुक्रवार को मरीज अस्ताल की तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया। इस हादसे में मरीज की मौके पर मौत हो गई। इस हादसे की खबर मिलते ही आमानाका पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखवाया है। वहीं पुलिस जांच में जुटी है कि, यह हादसा कैसे हुआ।

इसे भी पढ़े -  CG Big News : 29 TI और 1 SI के तबादले, DGP ने आदेश जारी किया...

फिर उठे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
सवाल यह भी उठ रहा है कि, इतने बड़े अस्पताल में सुरक्षा के इंतजाम कैसे नहीं है। बताया जा रहा है कि, AIIMS रायपुर में सुरक्षा के कोई भी समुचित इंतजाम नहीं है। लोगों ने यह भी बताया है कि, मरीजों से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में मरीजों का कीमती सामान चोरी हो चुका है। बार-बार हो रही लापरवाही के बाद भी AIIMS प्रशासन की तरफ से अब तक कोई कडा कदम नहीं उठाया गया है।

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर में नए सत्र 2026-27 का विद्यारंभ संस्कार द्वारा भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ

error: Content is protected !!