Janjgir-Akaltara News : मोहन सिंह कश्यप ने किया रामचरित मानस में डिप्लोमा

जांजगीर-अकलतरा. वेल विशर फाउंडेशन सामाजिक संस्था अकलतरा के सक्रिय सदस्य मोहन सिंह कश्यप ने पंडित सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय बिलासपुर से विज्ञान के माध्यम से समाज कल्याण पर रामचरित मानस में डिप्लोमा ठाकुर छेदी ₹लाल बैरिस्टर स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर से कोर्स को 70% अंक ग्रेड A अर्जित कर पूर्ण किया. टीसीएल कॉलेज से संतोष कुमार राठौर समन्वयक सहायक एवं श्री सचिन कुमार साहू समन्वयक सहायक जी के हाथों प्रमाण पत्र दे कर सम्मानित किया गया.

 



इसे भी पढ़े -  छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही, तहसीलदार निलंबित, देखिए आदेश...

बता दें कि मोहन सिंह कश्यप, सामाजिक कार्य में रहते हुए क्षेत्र में सेवा कार्य कर रहे हैं. साथ ही वे धार्मिक गतिविधि में भी अग्रणी रहते हैं. उन्होंने अखंड नवधा रामायण में एक उत्तम प्रवचनकर्ता के रूप में जाने जाते हैं. साथ ही आर्केस्ट्रा गायक एवं कीर्तन के माध्यम से ईश्वर भक्ति में लगे रहते हैं. साथ ही वे लोगों को भक्ति के लिए प्रेरित करते हैं. मोहन सिंह कश्यप की इस उपलब्धि से उनके गृह ग्राम कापन अकलतरा परिक्षेत्र उनके रेलवे कर्मचारी साथी, एवं वेल विशर फाउंडेशन के पदाधिकारियों एवं समस्त सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है.

error: Content is protected !!