Janjgir Big News : 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, आत्महत्या के पहले ब्वॉयफ्रेंड को छात्रा ने की थी वीडियो कॉल, सिटी कोतवाली पुलिस कर रही जांच…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर क्षेत्र के लछनपुर गांव में 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी कर ली. छात्रा ने आत्महत्या के पहले ब्वॉयफ्रेंड को वीडियो कॉल किया था. प्रेम प्रसंग की वजह से खुदकुशी करने की बात सामने आई है. घटना की सूचना के बाद सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Murder : बुजुर्ग पति-पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, बदमाश के खून से सने पैर के निशान मौके पर मिले, ग्रामीणों की भीड़ जुटी...

छात्रा द्वारा आत्महत्या करने के बाद परिजन सदमे में हैं और रो-रोकर उनका बुरा हाल है. मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है. पुलिस का कहना है कि खुदकुशी के पहले छात्रा ने अपने ब्वॉय फ्रेंड को वीडियो कॉल किया था. मामले में परिजन का बयान लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने मोबाइल को जब्त कर लिया है और प्रेमी युवक से भी पूछताछ की है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर में नए सत्र 2026-27 का विद्यारंभ संस्कार द्वारा भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ

error: Content is protected !!