Janjgir Congress Protest : मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत कांग्रेस ने रैली निकाली, फिर कलेक्टोरेट का घेराव किया, पुलिस से हुई झूमाझटकी, कांग्रेस के ये वरिष्ठ नेता रहे मौजूद…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर में कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत रैली निकाली, फिर कलेक्टोरेट का घेराव किया गया. यहां पुलिस के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जमकर झूमाझटकी हुई और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की. इस मौके पर कांग्रेस की प्रदेश सहप्रभारी विजय जांगिड़, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, विधायक ब्यास कश्यप, शेषराज हरबंश, बालेश्वर साहू, राघवेंद्र सिंह मौजूद रहे.

 



इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश सहप्रभारी विजय जांगिड़ और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा है कि केंद्र सरकार ने गलत नीति अपनाई है, जिसका विरोध किया जा रहा है. मनरेगा का नाम बदल दिया गया है, वहीं मजदूरों के काम की गारंटी नहीं है. मजदूरों के अधिकार को छीना जा रहा है. अधिनियम को खत्म किया गया है. कांग्रेस के द्वारा आगे भी विरोध किया जाएगा और आने वाले दिनों में विधानसभा का घेराव किया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!