Janjgir-Pamgarh Rape Arrest : नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, पामगढ़ पुलिस की कार्रवाई…

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले आरोपी विशाल यादव को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. आरोपी युवक, हिर्री गांव का रहने वाला है.



दरअसल, 4 अगस्त 2025 को नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर शादी करने का झांसा देकर भगा ले गया था. परिजन की रिपोर्ट पर पुलिस ने जुर्म दर्ज किया था और नाबालिग लड़की की तलाश में जुटी हुई थी. इस दौरान नाबालिग लड़की के बरामद होने पर पामगढ़ पुलिस ने उससे पूछताछ की तो युवक विशाल यादव द्वारा दुष्कर्म करने का खुलासा हुआ, फिर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Rajnandgaon Police Suspend : डोंगरगढ़ थाना में पदस्थ SI और आरक्षक को सस्पेंड किया गया, SP ने की कार्रवाई, ये है मामला... देखिए आदेश...

error: Content is protected !!