JanjgirChampa Accident : बाइक सवार कॉलेज छात्र टकराया गाय से, छात्र की आंख में घुसा गाय का सींग, गंभीर रूप से घायल छात्र बिलासपुर रेफर, परीक्षा दिलाने जा रहा था छात्र

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ थाना क्षेत्र के बर्रा गांव के मोड़ के पास परीक्षा दिलाने जा रहे बाइक सवार छात्र, गाय से टकरा गया और गाय का सींग, छात्र की आंख में घुस गया. हादसे में गंभीर रूप से घायल छात्र को नवागढ़ से बिलासपुर रेफर किया गया है.



जानकारी के अनुसार, केरा गांव के गंगा प्रसाद देवांगन का 21 वर्षीय बेटा मनीष कुमार देवांगन, नवागढ़ के निजी कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है. घर से परीक्षा दिलाने के लिए वह नवागढ़ जा रहा था. बर्रा मोड़ के पास वह पहुंचा था कि गाय से उसकी बाइक टकरा गई और उसकी आंख में गाय का सींग घुस गया. हादसे में गंभीर रूप से घायल छात्र को इलाज के लिए नवागढ़ का अस्पताल ले जाया गया, जहां गंभीर स्थिति होने पर युवक को बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : डॉ. शांभवी सिंह को फार्मेसी में पीएचडी, नगर में खुशी की लहर

error: Content is protected !!