JanjgirChampa Big Arrest : सिलसिलेवार डकैती और हमला की 6 घटनाओं के मामले में पुलिस ने 9 आरोपी को गिरफ्तार किया… SP ने की प्रेस कांफ्रेंस…

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण और पामगढ़ क्षेत्र में रात के वक्त सिलसिलेवार डकैती और हमला की 6 घटनाओं के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी रामनाथ गोंड़, निखिल टण्डन, मनीराम गोंड़, नरेश यादव, रोशन टण्डन, आयुष रात्रे समेत 9 आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में 2 नाबालिग है और एक आरोपी अभी फरार है. गिरफ्तार 2 घायल आरोपी, जिला अस्पताल में भर्ती हैं, एक आरोपी भागते वक्त घायल हुआ था तो दूसरे आरोपी को पुलिस से मुठभेड़ में गोली लगी है. शराब और महंगे मोबाइल, बाइक के शौक ने बदमाशों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है. पुलिस ने पिस्टल, रॉड, डंडे, लोहे की पाइप और नगद 4 लाख 9 हजार जब्त किया है.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : इंस्ट्राग्राम में नाबालिग लड़की के आपत्तिजनक फ़ोटो-वीडियो पोस्ट कर 70 हजार मांगने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

SP विजय पांडेय ने प्रेस कांफ्रेंस कर डकैती और जानलेवा हमला के मामले का खुलासा किया है. 27 और 29 जनवरी को सिलसिलेवार तरीके से बदमाशों ने डकैती बुड़ हमला कर 13 लोगों को घायल किया था, जिसमें 3 युवकों को बिलासपुर और रायपुर के अस्पताल में भर्ती किया गया है, जिसमें घायल 2 युवकों की नाजुक है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda News : अध्यक्ष द्वारा छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की शाखा बलौदा के नवीन भवन परिसर का उद्घाटन किया गया

error: Content is protected !!