JanjgirChampa News : चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बने डॉ. विनोद शर्मा, पार्टी के शीर्ष नेताओं का जताया आभार

जांजगीर-चाम्पा. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, संगठन मंत्री पवन साय के निर्देश पर भाजपा प्रदेश महामंत्री व मुख्यालय प्रभारी डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की घोषणा की, जिसमें जांजगीर-चाम्पा जिले के अकलतरा विधानसभा के भाजपा नेता डॉ. विनोद शर्मा को चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नियुक्त किया गया है. जिले के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डॉ. विनोद शर्मा को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं.



इसे भी पढ़े -  CG Board 10th 12th Result 2026: खत्म हुआ छात्रों का इंतजार, कल जारी होगा 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम, खुद शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान, छात्र ऐसे चेंक करें अपना रिजल्ट

डॉ. विनोद शर्मा ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है और कहा है कि वे पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों के अनुरूप स्वास्थ्य क्षेत्र में सेवा कार्यों को गति देंगे. पार्टी द्वारा दिए गए दायित्व को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से निभाएंगे.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : वेदांता पावर की ओर से प्रभावितों को मिला पूरा मुआवजा, परिवारजनों ने कहा, 'वेदांता से मिल रही हरसंभव मदद', वेदांता ने दोहराई प्रभावित परिवारों के साथ खड़े रहने की कटिबद्धता

error: Content is protected !!