JanjgirChampa News : सांसद प्रतिनिधि उमा सोनी ने बताया बजट को ऐतिहासिक एवं कल्याणकारी

जांजगीर-चाम्पा. सांसद प्रतिनिधि एवं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती उमा सोनी ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार के तीसरे बजट को राज्यहित में निर्णायक और ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट किसान, महिला, युवा एवं सभी वर्गों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है ।



उन्होंने कहा कि बजट में ग्रामीण एवं शहरी गरीबों के लिए पक्का आवास, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के विकास हेतु विशेष प्रावधान तथा बस्तर एवं अबूझमाड़ में शिक्षा सुविधाओं के विस्तार जैसे महत्वपूर्ण निर्णय शामिल हैं। यह बजट “विकसित भारत” और “विकसित छत्तीसगढ़” के लक्ष्य को गति देने वाला है ।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 13 टीआई और 2 एसआई के तबादले... SSP ने जारी किया आदेश...

उमा सोनी ने विश्वास व्यक्त किया कि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से प्रदेश को विकास का नया आयाम मिलेगा और भाजपा सरकार को इसके लिए धन्यवाद ज्ञापित किया ।

error: Content is protected !!