ज्ञान भारती स्कूल जांजगीर के बैच 2000 का मना मिलन समारोह

ज्ञान भारती स्कूल जांजगीर के बैच 2000 का 26 वर्ष पश्चात अत्यंत हर्ष एवं उल्लास के साथ रियूनियम कार्यकम ( मिलन समारोह ) मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत ज्ञानभारती स्कूल के संचालक आर.सी. पाण्डेय, सत्र 2000 के टीचर्स द्वय जितेन्द्र पाण्डेय एवं संस्कार द्विवेदी द्वारा मां सरस्वती के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ हुई। आर.सी. पाण्डेय पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि यह बैच स्कूल के सबसे अच्छे बैच में से एक था एवं वे सभी पुराने विद्यार्थियों को देखकर अत्यंत प्रसन्न है कि उन्होने जो पुराने बीज बोए थे वे आज फलदार वृक्ष हो गये हैं। जितेन्द्र पाण्डेय संचालक ने अपने उ‌द्बोधन मे बताया कि अगर विद्यार्थी अच्छे हो तो शिक्षक को भी बहुत मेहनत करना पड़ता है एवं वे भी इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर गदगद है। संस्कार द्विवेदी ने भी अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि वे भी इस कायकम में शामिल होकर अत्यंत प्रसन्न है।

 



इसे भी पढ़े -  CG Big News : दशहरा और दीपावली के साथ ही शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित, स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया...

सभी पुराने सहपाठी उक्त कार्यक्रम के माध्यम से मिलकर भावुक एवं अपने स्कूल के दिनों में लौट गए। साथ ही इस मिलन समारोह मे सभी ने नीमच से आई डॉ श्वेता गर्ग द्वारा कराये संगीतमय खेल एवं मनोरंजक संगीत का आनंद लिया। उक्त कार्यकम का सचालन विजय साहू एवं राजराजेश्वरी के द्वारा किया गया। म्यूजिक के माध्यम स सभी ने रैम्पावॉक कर अपना परिचय दिया।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने FCRA संशोधन विधेयक 2026 पर JPC की पहली बैठक में लिया हिस्सा

इस मिलन समारोह में रीवा से भारती मिश्रा, पटना से अर्चना राठौर, रायपुर से प्रोफेसर नीलम, एव संगीता डिप्टी कलेक्टर ममता, कविता, डॉ हेमेन्द्र जायसवाल, सत्या देवांगन, ज्योति चौधरी, हरि गौतम, अनिरूध्द शर्मा, वंदना, अनिल पालीवाल, संगीता बजाज, परमानंद भारद्वाज, संजय साहू, डॉ तरूण राही आदि सम्मिलित हुए। कार्यकम के आयाजन में मनीष पांडे, शिशुपाल सिंह उपाध्यक्ष ज. प. बलौदा, संदीप सिंह एस.आई. संजय सिंह राठौर, देवराज राठौर, मिटू चंदेल, विवेक अग्रवाल, पंकज सिंह एवं दीपक थवाईत आदि मित्रों का विशेष योगदान रहा।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में परिक्षेत्र स्तरीय टेबल टेनिस महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता संपन्न, विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, शानदार खेल का किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!