JanjgirChampa News : बनारी गांव में नशामुक्त एवं बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक आयोजित, बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत की दिलाई गई शपथ, युवोदय के स्वयंसेवक ने निभाई सहभागिता

जांजगीर-चाम्पा. ज़िला प्रशासन एवं यूनिसेफ, युवोदय एग्रिकान समिति तथा अलायंस फॉर बिहेवियर चेंज (ABC) के सहयोग से ग्राम पंचायत बनारी में नशा मुक्त एवं बाल विवाह मुक्त अभियान के अंतर्गत एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम नवागढ़ विकासखंड समन्वयक नरेन्द्र कश्यप के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ. कार्यक्रम में युवोदय स्वयं सेवक हेमपुष्पा हंसराज, समीक्षा साव, प्रदीप राठौर, स्नेहा हंसराज, अनिरुद्ध पांडे, असूल रोहिदास एवं अन्य स्वयं सेवकों की सक्रिय सहभागिता रही. भारत स्काउट गाइड के सदस्यों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. बनारी के सरपंच देवनारायण सिदार, उपसरपंच, पंच सहित सभी ग्रामीणों की गरिमामयी उपस्थिति रही. लगभग 250 ग्रामवासियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की.

 



नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों एवं बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध सशक्त संदेश दिया गया. कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों को “बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत / छत्तीसगढ़” की शपथ दिलाई गई और नशा मुक्त समाज निर्माण का संकल्प लिया गया.

यह आयोजन बनारी को एक जागरूक, सुरक्षित एवं सशक्त समाज की दिशा में आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ.

error: Content is protected !!