SANKALP बजट, समावेशी और संतुलित विकास का प्रतीक : लोकेश साहू

सक्ती. भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश मंत्री लोकेश साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्त वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत किया. इस वर्ष के बजट को SANKALP नाम दिया गया है, जो राज्य के समावेशी और संतुलित विकास का प्रतीक है. राज्य का बजट आकार पिछले वर्षों में 95,000 करोड़ रुपए से बढ़कर लगभग 1.72 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया है. राजकोषीय घाटा लगभग 3 प्रतिशत के भीतर नियंत्रित रखा गया है, जो कि FRBM Act के अनुरूप है. यह दर्शाता है कि राज्य विकास और वित्तीय अनुशासन दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

प्रदेश मंत्री लोकेश साहू उन्होंने कहा कि बजट में कृषि समर्थन, स्वास्थ्य एवं शिक्षा सुधार, युवा एवं महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया है. राजधानी रायपुर में अंडरग्राउंड बिजली लाइन के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान, नवा रायपुर/रायपुर को आधुनिक मेट्रो-सिटी के रूप में विकसित करने की पहल और जल बोर्ड गठन जैसे महत्वपूर्ण निर्णय शामिल हैं. अबूझमाड़ और जगरगुंडा में एजुकेशन सिटी स्थापित करने के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान शिक्षा और कौशल विकास को नई दिशा देगा. यह बजट स्पष्ट रूप से संकेत देता है कि राज्य सड़क, बिजली, जल, शिक्षा और शहरी विकास के मजबूत ढांचे के माध्यम से निवेश, रोजगार और जीवन-स्तर में सुधार की दिशा में आगे बढ़ रहा है सहित सभी वर्गों के लिए यह बजट उत्साह होने वाला बजट है. इस बजट के माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी का हृदय से धन्यवाद एवं आभार प्रकट करता हूं और समस्त प्रदेश वासियों को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

Related posts:

error: Content is protected !!