Sakti News : नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल की मेहनत लाई रंग, नगर विकास के लिए 2 करोड़ 24 लाख 26 हजार की मिली स्वीकृति

सक्ती. नगर पालिका सक्ती के ऊर्जावान एवं कर्मठ अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के निरंतर प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आया है. नगर के समग्र विकास के लिए अधोसंरचना मद अंतर्गत 2 करोड़ 24 लाख 26 हजार की राशि को अंतिम स्वीकृति प्रदान की गई है. इस राशि से नगर पालिका सक्ती के सभी 18 वार्डों में विकास कार्य कराए जाएंगे.

 



संचालनालय, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा जारी आदेश के अनुसार नगर पालिका सक्ती में सड़क, नाली, सीसी रोड एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कुल 34 विकास कार्यों को स्वीकृति दी गई है. इससे नगर के विभिन्न वार्डों में लंबे समय से प्रतीक्षित विकास कार्यों को गति मिलेगी और आम नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा.

इसे भी पढ़े -  Champa Big News : दिनदहाड़े कत्ता लेकर डरा रहे थे दो बदमाश, सूचना के बाद भी पुलिस ने नहीं दिखाई सक्रियता, बाद में उच्च अधिकारियों को जानकारी मिलने के बाद हरकत में आई चाम्पा पुलिस, एक आरोपी पकड़ाया, दूसरा फरार... ASP ने कहा...

नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने इस बड़ी सौगात के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “मंत्री जी ने खुले दिल से नगर सक्ती के विकास हेतु स्वीकृति प्रदान की है. यह राशि नगर के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होगी.”

अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने आगे बताया कि स्वीकृत कार्यों के लिए शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी, ताकि विकास कार्यों को बिना किसी देरी के शुरू किया जा सके. उन्होंने विश्वास जताया कि बहुत जल्द नगरवासी धरातल पर विकास कार्यों को होते हुए देखेंगे. नगरवासियों में इस स्वीकृति को लेकर उत्साह का माहौल है और नगर पालिका प्रशासन इसे नगर के विकास की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि मान रहा है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Fire : ऑटो पार्ट्स दुकान और घर में लगी भीषण आग, आग में जलकर सामान हुआ खाक, हुआ बड़ा नुकसान, 2 दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया...

Related posts:

error: Content is protected !!