




भारतीय सड़कों पर इस समय ज्यादातर लोग SUV चलाना ही पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आने वाले समय में ग्राहकों के लिए कई सारे विकल्प सामने आने वाले हैं। आइए जानते हैं अलग कुछ सालों में कौन-कौन सी 7-सीटर SUV दस्तक दे सकती हैं।

Maruti और Toyota की SUV
Maurti और Toyota जल्दी ही बाजार में 7-सीटर SUV उतारने की तैयारी में है। Maruti की नई एसयूवी ग्रैंड विटारा का बड़ा वर्जन होगी। इसकी लंबाई ज्यादा हो सके जिससे इसमें थर्ड रो जोड़ी जा सके। Toyota भी मारुति की इस SUV का अपना 7-सीटर वर्जन लॉन्च करेगी। दोनों कंपनियां मिलकर इसे तैयार कर रही हैं। इन दोनों ही SUV में 1.5 लीटर हाइब्रिड इंजन मिलने की संभावना है।
MG Plug-In Hybrid
India Car News के मुताबिक, JSW MG मोटर इंडिया अक्टूबर 2026 तक भारत में अपनी प्लग-इन हाइब्रिड SUV लॉन्च करने की तैयारी में है। इसमें 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन और 194 हॉर्सपावर की इलेक्ट्रिक मोटर मिलेगी। साथ ही इसमें 9.5 से 2-.5 kWh की दमदार बैटरी दी जाएगी।
कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज और फुल टैंक होने पर यह 1100 किमी तक की रेंज दे सकती है। यह SUV भारत में Mahindra XUV 7X0 और TATA Saffari जैसी गाड़ियों को टक्कर देगी।
7-Seater Renault Duster
Renault भारत में अपनी सबसे लोकप्रिय SUV Duster की 7-सीटर अवतार लाने की तैयारी कर ही है। इसे 2027 में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 1.8 लीटर की हाइब्रिड इंजन मिल सकता है जो दीवाली 2026 तक पांच सीटों वाली Duster के तौर पर पेश किया जाएगा।
Hyundai और Kia
सोरेंटो पर आधारित तीन-रो वाली SUV और नई पीढ़ी की Creta के साथ 2027 तक हाइब्रिड एसयूवी सेगमेंट में एंट्री करने के लिए तैयार हैं। Hyundai एक तीन-रो वाली प्रीमियम हाइब्रिड SUV पर भी काम कर रही है। दोनों कार निर्माता कंपनियां 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन के इलेक्ट्रिक संस्करण का इस्तेमाल करने की उम्मीद कर रही है।





