Akaltara-Saragaon Arrest : गांजा तस्करी के मामले में अकलतरा पुलिस ने गांजा बेचने वाले आदतन बदमाश को सारागांव से किया गिरफ्तार, पूर्व में 3 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी, आरोपियों से 5 किलो 2 सौ 80 ग्राम गांजा जब्त

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में गांजा बेचने वाले आदतन बदमाश भास्कर राठौर को सारागांव से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पूर्व में 3 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. पुलिस ने आरोपियों से 5 किलो 2 सौ 80 ग्राम गांजा को जब्त किया है. आरोपी भास्कर राठौर, उड़ीसा से कम उम्र के बच्चों से गांजा मंगवाकर बेचता था. अकलतरा पुलिस ने यह कार्रवाई End To End के तहत की है.



दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि अकलतरा रेलवे स्टेशन के पास दो व्यक्ति गांजा की तस्करी कर रहे है, तब पुलिस ने आरोपियों से 2 लाख 58 हजार रुपए के 5 किलो 1 सौ 61 ग्राम गांजा को जब्त किया था.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Attack Arrest : जानलेवा हमला करने वाला आरोपी को गिरफ्तार, भेजा गया जेल, बिर्रा पुलिस की कार्रवाई...

इधर, पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ करने पर बताया था कि उड़ीसा के हिमगिर के शाहिद खान उर्फ गुलाप खान से गांजा खरीदी की थी. इस पर पुलिस ने आरोपी शाहिद खान उर्फ गुलाप खान को गिरफ्तार किया था. पुलिस की पूछताछ में आरोपी शाहिद खान उर्फ गुलाप खान ने बताया कि सारागांव निवासी भास्कर राठौर गांजा बिक्री करने के लिए मंगाया था, फिर पुलिस ने गांजा की बिक्री करने वाले आदतन बदमाश भास्कर राठौर के कब्जे से 1 सौ 20 ग्राम गांजा की पुड़िया को जब्त करके उसे गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir judgement : युवती से गैंगरेप, 4 आरोपी को 20-20 साल का सश्रम कारावास, आरोपियों में 3 सगे भाई, फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट जांजगीर का फैसला, चाम्पा थाना क्षेत्र का मामला...

error: Content is protected !!