Akaltara School Bus Fire : निजी स्कूल की बस में आग लगी, फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई, पास में खड़ी थी अन्य बस, बड़ी आगजनी की घटना टली…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा में स्थित निजी स्कूल की बस में आग लग गई. परिसर में खड़ी बस में धुआं उठते देख ड्राइवर और हेल्पर के होश उड़ गए. दरअसल, स्कूल परिसर में घास है और पास ही खलिहान में आग लगी थी, जो फैलती हुई बस तक पहुंच गई. सूचना के बाद जेएसडब्ल्यू केएसके प्लांट से फायर ब्रिगेड पहुंची और आग पर काबू पाया गया. जिस बस में आग लगी, वहां अन्य बस भी खड़ी थी. राहत की बात रही कि अन्य बस में आग नहीं लगी, क्योंकि वक्त रहते आग पर काबू पा लिया गया और बड़ी आगजनी होने से बच गई.



इसे भी पढ़े -  CG Naxal Surrender News: लाल आतंक को एक और बड़ा झटका… अब इस जिले में 6 इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, हथियार लेकर पहुंचे SP के सामने

error: Content is protected !!