Bilaspur News : 36 वां बिलासा महोत्सव 14 मार्च से, कर्मा, ददरिया, भरथरी, गम्मत, बारहमासी गीत संगीत के साथ 50 वाद्ययंत्रों की होगी प्रस्तुति

बिलासपुर. 37 वर्ष से लगातार छत्तीसगढ़ की संस्कृति साहित्य कला जल पर्यावरण के संरक्षण संवर्धन हेतु बिलासपुर की अग्रणी संस्था बिलासा कला मंच द्वारा आयोजित 36 वां बिलासा महोत्सव 14 एवं 15 मार्च को लाल बहादुर शास्त्री स्कूल परिसर गोलबाजार बिलासपुर में आयोजित होगा।
बिलासा कला मंच के संस्थापक डॉ सोमनाथ यादव ने बताया कि लोक कला को मंच मिले उनका संरक्षण हो इस उदेश्य से बिलासा महोत्सव का आयोजन हर वर्ष तीन दिन का किया जाता रहा है जो वर्तमान में दो दिन किया गया है। 14 मार्च को रात 7 बजे महोत्सव शुरू होगा जिसमें रायपुर के लोककलाकर गौतम चौबे एवं साथी कलाकारों द्वारा छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति ददरिया, नाचा की प्रस्तुति के साथ राजनांदगांव की लोक कलाकार हिमानी वासनिक एवं साथी कलाकारों द्वारा भर्तृहरि गायन की सुंदर प्रस्तुति के बाद बिलासपुर के लोक कलाकार रामावतार चंद्राकर और साथी कलाकारों द्वारा छत्तीसगढ़ी गीत संगीत नृत्य का रंगझाझर प्रस्तुति देने के साथ ही वीएम स्कूल सिरगिट्टी के बच्चों द्वारा समूह नृत्य होगी।



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Update News : खबर प्रसारित होने के बाद हरकत में आया प्रशासन, बीच सड़क पर जलकर खाक हुए 2 ट्रेलर के पास दोनों ओर लगाया गया स्टॉपर, लेकिन अब भी रात के वक्त हादसे होने का खतरा बरकरार, सड़क पर जले ट्रेलरों को हटाने के बजाय स्टॉपर लगाकर प्रशासन ने निभाई औपचारिकता

महोत्सव के मुख्य अतिथि अमर अग्रवाल विधायक बिलासपुर होंगे, अध्यक्षता अटल श्रीवास्तव विधायक कोटा, विशिष्ट अतिथि डॉ रजनीश पांडेय प्रदेश सहसंयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ भाजपा उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर बिलासा लोककला सम्मान लोकगायिका हिमानी वासनिक राजनांदगांव को बिलासा साहित्य सम्मान वरिष्ठ साहित्यकार नंदराम यादव मुंगेली को बिलासा सेवा सम्मान समाजसेवी ईश्वर श्रीवास ग्राम जोंधरा को दी जाएगी, वहीं लेखक, पत्रकार सुरेश सिंह बैस द्वारा लिखित किताब बोलती परछाइयां का विमोचन होगा।

बिलासा महोत्सव का समापन रविवार 15 मार्च को रात 7 बजे होगा, जिसमें बालोद के लोककलाकार संजू सेन और साथी कलाकारों द्वारा 50 से ऊपर वाद्य यंत्रों के साथ लोकसंगीत की प्रस्तुति होगी वही सुप्रसिद्ध लोकगायिका रेखा देवार और उनकी मंडली देवार कर्मा नृत्य की नयनाभिराम प्रस्तुति के बाद रायपुर की लोक कलाकार प्रभा कटारे तथा 25 कलाकारों द्वारा बारहमासी गीत संगीत नृत्य और आदिवासी नृत्य का प्रदर्शन होगा तत्पश्चात लिमहागढ़ के कलाकारों द्वारा आदिवासी करमा नृत्य की प्रस्तुति होगी। महोत्सव के मुख्य अतिथि अरुण साव उप मुख्यमंत्री होंगे, अध्यक्षता श्री सुशांत शुक्ला विधायक बेलतरा करेंगे. विशिष्ट अतिथि के रूप में विशेषर सिंह पटेल अध्यक्ष गौ सेवा आयोग छग शासन उपस्थित रहेंगे।

इसे भी पढ़े -  जांजगीर बड़ी खबर : KhabarCGNews में खबर प्रसारित होने के बाद हरकत में आई पुलिस, 3 बच्चों को कोल्ड ड्रिंक में शराब पिलाने का मामला, आरोपी गिरफ्तार, उल्टी करने के बाद बच्चों को कराया गया था जिला अस्पताल में भर्ती...

इस अवसर पर बिलासा लोककला सम्मान लोक गायिका मंजू श्रीवास रायपुर को, बिलासा साहित्य सम्मान वरिष्ठ साहित्यकार बसंत साव रायगढ़ को, ‘बिलासा सेवा सम्मान’, समाजसेवी चंचल सलुजा अध्यक्ष स्वयंसिद्धा फाउंडेशन बिलासपुर को प्रदान की जाएगी, वहीं बिलासा कला मंच के अध्यक्ष महेश श्रीवास द्वारा लिखित अरपा से अलास्का तक (यात्रा संस्मरण) का विमोचन होगा।

इसे भी पढ़े -  Sakti Police Transfer News : 1 टीआई, 4 SI, 10 ASI सहित 143 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला, एसपी ने जारी किया आदेश... देखिए पूरी सूची

error: Content is protected !!