




जांजगीर-चाम्पा. सारागांव थाना क्षेत्र के मोहगांव की 35 वर्षीय महिला ने जहर सेवन कर लिया, जिसे गम्भीर स्थिति में चाम्पा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई है. सूचना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम किया है.
पुलिस के मुताबिक, मोहगांव के तीजराम सूर्यवंशी की पत्नी सुनीता सूर्यवंशी ने अज्ञात कारण से जहर सेवन कर लिया. इसके बाद उसे चाम्पा के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है.





