Gold Price Today: हथियारों की होड़ में सोना बेच रहा भारत का ये दोस्त! 24 कैरेट गोल्ड की वहां इतनी कीमत

हाल ही में पोलैंड ने एलान किया है कि वे गोल्ड बेचकर हथियार खरीदेगा। पोलैंड, जिसके साथ भारत के अच्छे संबंध हैं, के सेंट्रल बैंक के गवर्नर एडम ग्लैपिंस्की ने एक प्रस्ताव पेश किया, जिसके तहत देश के राष्ट्रपति की तरफ से रखे गए प्रस्ताव में, रक्षा खर्च को पूरा करने के लिए सोने के भंडार की बिक्री से 48 अरब ज्लॉटी (13 अरब डॉलर) तक की राशि जुटाई जाएगी। मगर क्या आप जानते हैं कि पोलैंड में गोल्ड-सिल्वर का दाम कितना है? आइए जानते हैं।



कितना है गोल्ड का रेट?
पोलैंड में 1 ग्राम गोल्ड का रेट 504.65 ज्लॉटी है, जो भारतीय करेंसी में 12758.5 रुपये बनते हैं। दरअसल एक ज्लॉटी इस समय 25.28 रुपये के बराबर है।

इसे भी पढ़े -  Skoda Kushaq Vs Hyundai Creta: इंजन, फीचर्स के मामले में दोनों में से कौन-सी एसयूवी है बेहतर?

कहां है सस्ता गोल्ड?
वहीं पोलैंड में 10 ग्राम गोल्ड का रेट 5046.5 ज्लॉटी है, जो भारतीय करेंसी में 127585.17 रुपये बनते हैं। वहीं भारत में गोल्ड का रेट 1,35,141 रुपये प्रति 10 ग्राम है। यानी पोलैंड के मुकाबले भारत में सोना महंगा है। आइए जानते हैं कि चांदी का रेट कहां ज्यादा है।

पोलैंड में चांदी का रेट कितना?
अब बात करें चांदी कि तो पौलेंड में एक किलो चांदी का रेट 7636.12 ज्लॉटी है, जो भारतीय करेंसी में 193055.72 रुपये बनते हैं। वहीं भारत में चांदी का रेट 201500 रुपये प्रति किलो है। यानी सोने की तरह चांदी का रेट भी भारत में पोलैंड के मुकाबले अधिक है।

इसे भी पढ़े -  कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया टैंक फटा, छत गिरने से 15 मजदूर दबे; रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन जारी

सरकार जुटा रही फंड
ग्लैपिंस्की ने पोलैंड के राष्ट्रपति को बताया कि पोलैंड का नेशनल बैंक अपने लगभग 550 टन सोने के भंडार में से कुछ हिस्सा बेचकर मुनाफा कमा सकता है, जिसे वह बाद में वापस खरीद सकता है। सेंट्रल बैंक के अन्य स्रोतों से 12 अरब ज्लॉटी और मिल सकते हैं, जिससे अकेले इस साल ही रक्षा क्षेत्र के लिए 60 अरब ज्लॉटी तक की अतिरिक्त फंडिंग पोलैंड की सरकार को उपलब्ध हो सकती है।

इसे भी पढ़े -  Tata Motors की कारों को खरीदना भी होगा महंगा, कब से बढ़ जाएगी कीमत

error: Content is protected !!