Janjgir-Mulmula News : मुलमुला मण्डल के कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर चलाया अभियान

जांजगीर-मुलमुला. भारतीय जनता पार्टी मण्डल मुलमुला में “गांव चलो अभियान” के तहत कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक रैली निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पूरे क्षेत्र में घूमकर सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया और लोगों को जागरूक किया।
रैली के दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लाभार्थियों से संपर्क किया और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। भाजपा मण्डल अध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप यादव ने कहा कि “गांव चलो अभियान” भारतीय जनता पार्टी का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता गांवों में जाकर लाभार्थियों से संपर्क करें, उनकी समस्याओं को सुने और उनके समाधान के लिए प्रयास करे।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Accident Death : भारत माला में बाइक सवार मवेशी से टकराया, बाइक सवार की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच...

युवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष धीरेंद्र महिलांगे ने कहा कि “गांव चलो अभियान” का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रह जाए। अभियान के माध्यम से संगठन को और मजबूत बनाने पर भी जोर दिया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप सोशल मीडिया प्रभारी विवेक जोगी, नंदकिशोर सिंह, भोले शंकर थवाईत, मोहन कश्यप, भोला यादव, लक्ष्मी कश्यप, चंद्रभान रात्रे, गुनाराम टण्डन, प्रताप टण्डन, संजू टण्डन, सदाराम टण्डन, अनिल टण्डन, संजू जांगड़े, सत्यनारायण घृतलहरे, सत्यसागर अंचल,नीतीश टण्डन, राधेलाल रात्रे, सुदर्शन लहरे, जितेन्द्र जोगी,विक्रम जोगी, रवि महिलांगे उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pantora : कटरा जंगल में खेल रहे थे जुआ, 9 जुआरी पकड़ाए, पुलिस ने निकाला जुलूस, जुआरियों से 47 हजार 500 रुपये, 11 बाइक, 1 कार और 8 मोबाइल को जब्त...

Related posts:

error: Content is protected !!