Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत आज घटी या बढ़ी? जानिए आज इन बहुमूल्य धातुओं को खरीदने के लिए कितना खर्च करना होगा…

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से उतार-चढ़ाव जारी है. ईरान-इजरायल के बीच चल रहे विवाद की वजह से एक ओर जहां कच्चे तेल की कीमतों में तेजी बनी हुई है.



वहीं, सोने-चांदी की कीमतों में तेज उछाल देखने को नहीं मिल रहा है. इस सप्ताह की तुलना करें तो, इन बहुमूल्य धातुओं के दाम गिरे है. आइए जानते हैं, आज यानी 15 मार्च को इन्हें खरीदने के लिए कितना पैसा खर्च करना होगा….

एक हफ्ते में सोना-चांदी के दाम में गिरावट

पिछले सप्ताह के अंत तक की बात करें तो 6 मार्च 2026, शुक्रवार को सोने की कीमत लगभग 1,61,675 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी. वहीं चांदी का भाव उस दिन 2,68,579 रुपये प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुआ था.

अगर पूरे सप्ताह के उतार-चढ़ाव को देखें तो इस दौरान सोने की कीमत में करीब 3,275 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी दर्ज की गई, जबकि चांदी लगभग 9,330 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हो गई.

इसे भी पढ़े -  फोन में बार-बार गायब हो रहा नेटवर्क? तो इन आसान तरीकों से मिनटों में करें ठीक

चांदी की कीमत

दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 10 ग्राम चांदी आज 2,750 रुपये की दर पर बिक रहा है. वहीं, 100 ग्राम चांदी खरीदने के लिए ग्राहकों को 27,500 रुपये खर्च करने होंगे. चेन्नई में 10 ग्राम चांदी की कीमत 2,800 रुपये चल रही है.

आपके शहर में सोने का भाव (गुड रिटर्न के अनुसार)

दिल्ली में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,59,810 रुपए22 कैरेट – 1,46,500 रुपए18 कैरेट – 1,19,890 रुपए

मुंबई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,59,660 रुपए22 कैरेट – 1,46,350 रुपए18 कैरेट – 1,19,740 रुपए

चेन्नई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,61,020 रुपए22 कैरेट – 1,47,600 रुपए18 कैरेट – 1,24,000 रुपए

कोलकाता में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

इसे भी पढ़े -  बाइक्स में क्यों होते हैं 2 या 4 साइलेंसर? सिर्फ स्टाइल नहीं, इसके पीछे छिपा है ये बड़ा राज

24 कैरेट – 1,59,660 रुपए22 कैरेट – 1,46,350 रुपए18 कैरेट – 1,19,740 रुपए

अहमदाबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,59,710 रुपए22 कैरेट – 1,46,400 रुपए18 कैरेट – 1,19,790 रुपए

लखनऊ में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,59,810 रुपए22 कैरेट – 1,46,500 रुपए18 कैरेट – 1,19,890 रुपए

पटना में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,59,710 रुपए22 कैरेट – 1,46,400 रुपए18 कैरेट – 1,19,790 रुपए

हैदराबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,59,660 रुपए22 कैरेट – 1,46,350 रुपए18 कैरेट – 1,19,740 रुपए

अनिश्चित समय में सुरक्षित निवेश का विकल्प

सोना और चांदी को लंबे समय से निवेशकों के लिए सुरक्षित निवेश माना जाता है. जब वैश्विक स्तर पर आर्थिक या राजनीतिक अनिश्चितता बढ़ती है, तब निवेशक अक्सर इन कीमती धातुओं की ओर रुख करते हैं.

यही वजह है कि समय के साथ उतार-चढ़ाव के बावजूद सोना और चांदी आज भी निवेश के भरोसेमंद विकल्प के रूप में काफी लोकप्रिय बने हुए हैं.

इसे भी पढ़े -  फरवरी 2026 में भारतीयों ने इन 5 SUVs पर लुटाया सबसे ज्यादा प्यार, Top 5 में Maruti, Tata, Hyundai शामिल

error: Content is protected !!