Janjgir-Nawagarh Accident Death : सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, मोड़ पर बस के पिछले हिस्से से टकराया था बाइक सवार युवक, CCTV में कैद हुई थी घटना, बस ड्राइवर के खिलाफ हुई FIR…

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ के राछाभाठा मोड़ पर सड़क हादसे में घायल युवक पिंटू टण्डन की मौत हो गई है. उसका इलाज बिलासपुर के निजी अस्पताल में चल रहा था. मोड़ पर बस के पीछे हिस्से से बाइक सवार युवक पिंटू टण्डन के टकराने का CCTV फुटेज भी सामने आया था.



एक दिन पहले यह हादसा हुआ था, फिर पुलिस ने घटनाकारित बस को थाना में निरुद्ध किया था. अब युवक की मौत के बाद नवागढ़ पुलिस ने आरोपी बस ड्राइवर के खिलाफ FIR दर्ज किया है. यह बस शिवरीनारायण से नवागढ़ होते हुए कोरिया जा रही थी और नवागढ़ के राछाभाठा मोड़ पर यह हादसा हो गया. बाइक सवार युवक के बस के पिछले हिस्से में टकराते पूरी घटना CCTV में कैद हुई है.

इसे भी पढ़े -  Sakti Big News : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने ओमप्रकाश बंजारे को किया जिलाबदर, एक वर्ष तक सक्ती समेत इन जिलों से रहेगा बाहर... डिटेल में पढ़िए...

error: Content is protected !!