Janjgir-Nawagarh Arrest : शराब पीने के लिए रुपये की मांगकर मारपीट करने वाले आरोपी को नवागढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड में

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ पुलिस ने शराब पीने के लिए रुपये की मांगकर मारपीट करने वाले आरोपी सुरेश यादव उर्फ सुरेंद्र को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 296, 115 (2), 351 (3), 119 (1) के तहत जुर्म दर्ज किया है.



पुलिस के मुताबिक, गंगाजल गांव के चंद्रिका प्रसाद आजाद ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 22 फरवरी को गांव का सुरेश यादव, उसके घर के पास गाली-गलौज कर शराब पीने के लिए रुपये की मांग कर रहा था. उसे रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ मारपीट की. इधर, मामले में पुलिस ने मारपीट करने वाले आरोपी सुरेश यादव उर्फ सुरेंद्र को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल की दूरदर्शिता, बरसात से पहले 18 वार्डों में नालियों की सफाई अभियान शुरू, नगरवासियों ने इस पहल की सराहना

error: Content is protected !!