Janjgir News : विश्व क्षय दिवस पर टीबी मुक्त 128 पंचायतों को सम्मानित किया गया, कलेक्टर समेत जनप्रतिनिधि रहे मौजूद…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के ऑडिटोटियम में विश्व क्षय दिवस के अवसर पर 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिला स्तरीय शुभारम्भ और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान कलेक्टर जन्मेजय महोबे, जिला पंचायत के सभापति राजकुमार साहू और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे और टीबी मुक्त 128 पंचायतों को सम्मानित किया गया. इसमें 97 ग्राम पंचायतों को ब्रॉन्ज और 31 ग्राम पंचायतों को सिल्वर सम्मान दिया गया.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Action : खनिज का अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर की गई कार्रवाई, 12 ट्रैक्टर और 3 हाइवा जब्त...

सीएमएचओ डॉ. अनिता श्रीवास्तव ने बताया ने टीबी मुक्त अभियान के द्वितीय चरण के तहत गांव-गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम जाएगी और 100 दिनों तक लगातार टीबी मरीजों की पहचान की जाएगी, फिर उपचार की दिशा में कार्य किया जाएगा. जिले को 3 एक्सरे मशीन मिली है. सम्मान मिलने के बाद पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि जिले के साथ ही छग और देश, टीबी मुक्त हो. इसमें उनकी भी भागीदारी रही, यह खुशी की बात है. लोगों को जागरूक करने का प्रयास जारी रहेगा.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : कलेक्टर-एसपी ने अवैध मादक पदार्थों की खेती पर निगरानी के दिए कड़े निर्देश, राजस्व अधिकारी, पटवारी, सचिव, कोटवार सहित मैदानी अमले को गांव-गांव निरीक्षण के निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई...

error: Content is protected !!