Janjgir-Sheorinarayan Big News : शिवरीनारायण में 29 बरस पहले बना ‘शबरी सेतू’ हुआ जर्जर, गड्ढे की वजह से हो रहे हादसे, मरम्मत की दरकार, कलेक्टर ने कहा…

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण के शबरी सेतू को बने 29 बरस का वक्त बीत गया है. इस जर्जर पुल की मरम्मत नहीं होने से राहगीर परेशान हैं. ब्रिज में जगह-जगह गड्ढे हैं. पिछले बरस इस पुल की एक साइड की मरम्मत हुई, जो राहगीरों के लिए और मुसीबत बन गई है. ब्रिज के ऊपर सड़क ऊपर-नीचे हो गई है और ऊपर से पुल पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं. इससे आए दिन लोग गिरते रहते हैं और कई हादसे हो चुके हैं. सबसे बड़ी बात, इस ब्रिज से रोजाना हजारों वाहन और लाखों लोगों की आवाजाही होती है और बिलासपुर-जांजगीर, रायपुर, बलौदाबाजार, सारंगढ़-रायगढ़ को जोड़ने वाला यह काफी व्यस्ततम मार्ग है.



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh Suicide : मुक्तिधाम के पास पेड़ में युवक ने लगाई फांसी, मौके से मंगलसूत्र और सिंदूर का मिला डिब्बा...

लोगों के द्वारा ब्रिज के ऊपर सड़क की मरम्मत की मांग की जा रही है. इस पुल पर आए दिन हादसे हो रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है, पुल जर्जर हो चुका है, जो हादसे को लगातार न्योता दे रहा है. इधर, मामले में कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कहा है कि पुल पर सड़क की मरम्मत के लिए राशि स्वीकृत हो गई है, जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan Big News : नाव और मोटर बोट को नगर पंचायत द्वारा सील करने का विरोध, 2 दिन से अनशन जारी, कल समर्थन देने पहुंची थी पामगढ़ विधायक...

error: Content is protected !!