JanjgirChampa Big Update : कोरबा जिले में युवक के सुसाइड का मामला, पुलिस की जांच में हुआ बड़ा खुलासा, सुसाइड के पहले का वीडियो वायरल होने से मचा था हड़कम्प, आरोपी युवक की शातिर सोच ने उसे सलाखों के पीछे पहुंचाया… डिटेल में पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. जिले की पुलिस ने मैकेनिक द्वारा खुदकुशी और उससे पहले वीडियो बनाने के मामले में बड़ा खुलासा किया है. कोरबा जिले के उरगा क्षेत्र के युवक सनत कश्यप को पंतोरा पुलिस ने धमकी भरा फोन नहीं किया था, बल्कि कोरबा के गेवरा बस्ती के युवक सचिन खरे ने खुद को पुलिस बताकर सनत कश्यप को फोन कर धमकाया था. इस मामले में आरोपी युवक सचिन खरे को बलौदा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी युवक, पेशे से ड्राइवर है और उसने युवक से अपनी बहन के बारे में पता करने, उसे डराकर जानकारी लेने के लिए धमकी भरा फोन किया था, लेकिन यह मामला उस पर ही भारी पड़ गया है और उसकी शातिर सोच ने उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है.



इसे भी पढ़े -  Champa News : ​जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर-चांपा के पुनर्गठन में ग्राम सिवनी का दबदबा, वरिष्ठ नेता भागवत साहू उपाध्यक्ष व नम्रता नामदेव बनीं सचिव

दरअसल, कल कोरबा जिले के उरगा क्षेत्र में युवक सनत कश्यप ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी और उससे पहले वीडियो बनाया था, जिसमें पंतोरा पुलिस पर गाली-गलौज करने से आहत होकर खुदकुशी करने की बात कही थी. पुलिस पर बड़ा आरोप लगते ही हड़कम्प मच गया था, फिर जांजगीर-चाम्पा पुलिस की जांच में कोरबा गेवरा बस्ती के युवक सचिन खरे द्वारा खुद को पुलिस बताकर धमकी भरा फोन सनत कश्यप को करने और फिर डर में फांसी लगाने की बात सामन आई है. आरोपी युवक सचिन खरे ने युवक सनत कश्यप को पंतोरा चौकी से बोल रहा हूं करके धमकाया था और चौकी बुलाया था. इससे युवक सनत डर गया और फांसी पर झूल गया. पुलिस की जांच में पता चला है कि
आरोपी युवक सचिन खरे की बहन, एक अन्य युवक के साथ भाग गई है और उस युवक का सनत कश्यप रूम पार्टनर था. अंतिम बार वह युवक, सनत के साथ था. इस बात को लेकर आरोपी सचिन खरे ने धमकी भरा फोन, सनत को किया था और फिर युवक सनत ने फांसी लगा ली थी और उससे पहले वीडियो बनाया था, जिसमें पंतोरा पुलिस द्वारा धमकी देने की बात कही थी, लेकिन पुलिस की जांच में नया मोड़ आया और पुलिस बनकर धमकी भरा फोन करने वाले आरोपी सचिन खरे को बलौदा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

इसे भी पढ़े -  Korba Big News : कलेक्टर ने निर्माणाधीन भवनों का किया निरीक्षण, ठेकेदार को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश, गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

error: Content is protected !!