Kharod News : ओम शांति भवन खरौद में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में हुआ कार्यक्रम

खरौद. प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ओम शांति भवन खरौद में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि परमात्मा की सर्वश्रेष्ठ रचना नारी है, जो अपने प्रेम, ईमानदारी और समर्पण से घर को स्वर्ग समान बना सकती है. नारी घर और बाहर की सभी जिम्मेदारियों को संतुलित रूप से निभाते हुए समाज में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं. उन्होंने आगे कहा कि नारी शक्ति में घर ही नहीं बल्कि पूरे संसार को श्रेष्ठ बनाने की क्षमता है, तभी तो परमात्मा आकर ज्ञान का कलश मातृशक्ति के सिर पर रखते हैं. आज नारी हर क्षेत्र में पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं. ब्रह्माकुमारी संस्था दुनिया की एकमात्र ऐसी संस्था है, जो मातृशक्ति द्वारा 90 वर्षों से 140 देशों में निरंतर रूप से चलाई जा रही हैं, जिनकी मुख्य प्रशासिका 89 वर्षीय राजयोगिनी दीदी मोहिनी हैं.



इसे भी पढ़े -  UPSC Success Story : नक्सलियों से लड़ते-लड़ते CRPF अफसर ने UPSC किया क्लियर! हिड़मा के इलाके में पोस्टिंग, फिर भी नहीं छोड़ा सपना… ऐसे तैयारी किया असिस्टेंट कमांडेंट रॉकी कसाला

संस्था में 20 प्रभाग बनाए गए हैं, जिसमें महिला प्रभाग, युवा प्रभाग, मीडिया प्रभाग, मेडिकल प्रभाग इत्यादि द्वारा वर्ष भर कार्यक्रम आयोजित किया जाता है. जीवन में कुछ पाने के लिए कुछ देना भी पड़ता है, जब हम दूसरों की सहायता करते हैं तो किसी ना किसी रूप में हमें भी सहायता प्राप्त होती हैं. पावन पर्व होली का आध्यात्मिक अर्थ बताते हुए कहा कि हमें अपने अंदर की बुराइयों, विकारों का होलिका दहन करना है, फिर एक दूसरे को स्नेह, प्यार का रंग लगाते हुए मीठे बोल की मिठाई खानी और खिलानी है। होली शब्द के 3 अर्थ हैं _1) होली अर्थात बीती बातों को बिंदी लगाना. 2) होली अर्थात् भगवान की होली, बन गई. 3) होली अर्थात् भगवान के रंग में रंगकर पवित्र (होली) बन जाना। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। सभी अतिथियों का सम्मान बीके मंजु दीदी, बीके चंद्रकांता बहन, बीके जया बहन द्वारा तिलक, श्रीफल, पगड़ी, अंगवस्त्र व ईश्वरीय सौगात देकर किया गया।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : सिल्ली गांव में आयोजित हुआ सम्मान कार्यक्रम

संस्था का परिचय बहुत ही सुंदर संक्षिप्त रूप में बीके हेमा दीदी (पामगढ़)द्वारा दिया गया. विशिष्ट अतिथियों में पिछड़ा वर्ग विकास संगठन की जिलाध्यक्ष एवं पार्षद सुश्री नीलम यादव, पार्षद दीपशिखा यादव, पार्षद रीका यादव, पार्षद गेंदबाई आदित्य, वरिष्ठ शिक्षिका खगेश्वरी शर्मा, नगर स्वच्छता दीदी ललिता, महिला कमांडो की अध्यक्ष धनेश्वरी आदित्य, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष चंद्रवती सोनी, मुकेश फ्यूल्स की कामिनी सोनी, शिक्षिका देवकांता यादव, शिक्षिका शकुंतला देवांगन, आदि रही। शिक्षिका ज्योतिलक्ष्मी योगी ने बहुत सुन्दर स्वागत नृत्य कर अतिथियों का स्वागत किया। बहन पार्षद नीलम यादव ने अपने सुमधुर आवाज में शिव प्रार्थना गीत सुनाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया, एवं उन्होंने कहा कि महिलाओं को घर, परिवार और समाज के विकास में सक्रिय योगदान देना चाहिए, बच्चों को मोबाइल, नशे की लत से दूर रखने और अच्छे संस्कार देने की अपील की एवं नशा मुक्ति अभियान केवल महिला कमांडो की जिम्मेदारी नहीं अपितु हम सबकी जवाबदारी हैं। रायपुर से आई बिजनेस वुमन गीता साहू ने कार्यक्रम की सराहना कर सबका आभार व्यक्त किया। अंत में केक कटिंग कर एक _दूसरे को होली पर्व व अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देकर स्नेह मिलन की महारास किए। कार्यक्रम में आए हुए सभी बहनों _माताओं का भी तिलक, अंगवस्त्र पहनाकर वरदान कार्ड, प्रसाद वितरण कर किया गया।

इसे भी पढ़े -  Champa Attack Arrest : टांगी से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया, चाम्पा पुलिस की कार्रवाई, ...ये रही हमले की वजह, पढ़िए...

error: Content is protected !!