खरौद में इंदलदेव सेवा समिति मनाएगी गणतंत्र दिवस समारोह

खरौद. गांधी चौक में इंदलदेव सेवा समिति द्वारा 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह मनाएगी. इस दौरान ध्वजवंदन होगा और परेड होगा. साथ ही, हर साल की तरह छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी.

 



कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल होंगे. नगर पंचायत के अध्यक्ष गोविंद यादव अध्यक्षता करेंगे. अति विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहेंगे, वहीं नगर पंचायत के उपाध्यक्ष महेश्वर यादव, वरिष्ठ नागरिक सुबोध शुक्ला, सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष शरदचंद शर्मा, भाजपा मंडल महामंत्री उत्तम सोनी, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता बसंत यादव और सीएमओ सत्यनारायण देवांगन विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे. इंदलदेव सेवा समिति खरौद के सदस्यों ने अभिभावकों, छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं स्थानीय नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!