नई TATA Harrier EV इतनी कीमत पर लॉन्च, बैटरी पर लाइफटाइम वारंटी के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

TATA ने अपनी सबसे पवरफुल SUV, Harrier ev का एक नया मॉडल लॉन्च किया है। इसका नाम Fearless+ QWD75 है। TATA की इस नई SUV की कीमत 26.49 लाख (एक्स-शोरूम) है। इसमें क्वाड व्हील ड्राइव दिया गया है। इस नई SUV आप ऑफ-रोडिंद का भी मजा उठा सकते हैं। यह पूरी तरह से Made in India इलेक्ट्रिक SUV है।

 



हर रास्ते पर मजबूत पकड़
TATA की यह नई इलेक्ट्रिक SUV महज 6.3 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। इसमें आपको 504nm का टॉर्क मिलता है जिससे इसे ऊबड़-खाबड़ा रास्तों पर चलाने में काफी आसानी होती है। इसमें अलग-अलग रास्तों के लिए 6 टेरेन मोड और ऑफ-रोड असिस्ट भी शामिल है।

इसे भी पढ़े -  Champa News : कोसमन्दा में नशा मुक्ति अभियान, महिला कमांडो ने रैली निकाली, कार्यक्रम में SP पहुंचे...

TATA Harrier EV फीचर्स
इसमें ड्राइवर के लिए 6 तरीकों से सेट होने वाली पावर्ड सीट और बगल वाली सवारी के लिए 4 तरीकों वाली पावर्ड सीट दी गई है। अगली दोनों सीटें वेंटिलेटेड हैं। इसमें 360-डिग्री कैमरा और JBL के 10 स्पीकर्स वाला शानदार ऑडियो सिस्टम मिलता है। इसमें 19-इंच के अलॉय व्हील और आवाज से कंट्रोल होने वाला डुअल-जोन ऑटोमैटिक तापमान कंट्रोल सिस्टम दिया गया है।

इसे भी पढ़े -  CG Big News : श्रम विभाग के 11 अफसरों का तबादला, देखिए आदेश... 14 जिलों में हुई पोस्टिंग...

रोजाना के सफर को आसान बनाने के लिए इसमें एंबिएंट लाइटिंग, पिछली सीट के यात्रियों के लिए आरामदायक हेडरेस्ट और खिड़कियों पर सनशेड दिए गए हैं।

वारंटी और सुरक्षा
इस गाड़ी के साथ बैटरी पर अनलिमिटेड लाइफटाइम वारंटी दी गई है जिससे इस लंबे समय तक चलाना आसान और चिंतामुक्त हो जाता है। इसके अलावा इस SUV को Bharat-NCAP ने 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है जो यात्रियों की सुरक्षा के लिए है।

Tata Passenger Electric Mobility के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी विवेक श्रीवात्सा ने कहा कि, ग्राहकों के Harrier EV बहुत पसंद आ रही है। उन्होंने कहा कि, पिछले 6 महीनों में 13,000 से ज्यादा Harrier ईवी ग्राहकों को सौंपी जा चुकी है। ग्राहकों ने इस गाड़ी को पूरे भारत में 10 करोड़ किमी से ज्यादा की दूरी तय की है जो इसकी हर जगह जाने की क्षमता को साबित करता है।

error: Content is protected !!