Pamgarh News : सिल्ली गांव में आयोजित हुआ सम्मान कार्यक्रम

पामगढ़. आकृति परिवार मार्गदर्शन संस्थान ( निःशुल्क कोचिंग सेंटर सिल्ली ) में सम्मान कार्यक्रम आयोजित हुआ. यहां 35 से भी आधिक छात्रों का शिक्षा, रेलवे पुलिस आदि विभागों में चयन हुआ है, जिन्हें संस्थान के द्वारा निःशुल्क कोचिंग व कॅरियर मार्गदर्शन प्रदान किया गया है.
उक्त समाज सेवा के विशेष कार्य के लिए संस्थान के डायरेक्टर बसंत पटेल सहित सभी चयनित उत्कृष्ट छात्रों का “राजयोग मेडीटेसन सेंटर जोगीडीपा”( ब्रह्माकुमारीज पामगढ़) द्वारा शील्ड मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : नाबालिग लड़की का अपहरण, आरोपी युवक और सहयोग करने वाली युवती गिरफ्तार, नवागढ़ क्षेत्र का मामला...

इस मौके पर समिति के सदस्य
रतिराम कश्यप, इंद्र कुमार राज,
शुभकरण सिंह राज (सह संस्थापक ), खगेस पटेल (सहा प्राध्यापक ) एवं अन्य छात्र-छात्राएं
साथ ही राजयोग मेडिटेसन सेंटर जोगीडीपा (ब्राह्मकुमारीज पामगढ़ ) के हुलास भाई (संयोजक ), भास्कर (सह संयोजक ), ज्योति, अनुसुईया, जाह्नवी, अजय, तरुण व संस्था के अन्य सदस्य सहित गांव के अन्य लोग मौजूद थे.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Accident : दो बाइक में जोरदार टक्कर, दोनों बाइक चालक की मौत, सवार 2 बच्चे को आई मामूली चोट, शिवरीनारायण क्षेत्र का मामला...

error: Content is protected !!