Raipur Big News : श्रम निरीक्षक लक्ष्मण सिंह मरकाम निलंबित, निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में निलंबित, जांजगीर-चाम्पा जिले का मामला, विस में उठा मुद्दा…

रायपुर. मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना से जुड़े प्रकरण में प्रथम दृष्टया अनियमितता पाए जाने पर जांजगीर-चांपा जिले के श्रम निरीक्षक लक्ष्मण सिंह मरकाम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.



प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया, जिला जांजगीर-चांपा द्वारा 02 मार्च 2026 को कलेक्टर को शिकायत भेजी गई थी। इस संबंध में विधानसभा सदस्य बालेश्वर साहू द्वारा विधानसभा में ध्यानाकर्षण के जरिए मुद्दा उठाया गया। इसके बाद कलेक्टर जांजगीर-चांपा द्वारा कराई गई प्राथमिक जांच में निर्माण श्रमिक के पंजीयन में प्रथम दृष्टया अनियमितता परिलक्षित हुई। जांच में पंजीयन आवेदन स्वीकृत करने वाले क्षेत्रीय श्रम निरीक्षक लक्ष्मण सिंह मरकाम, कार्यालय श्रम पदाधिकारी जिला जांजगीर- चांपा की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागीय जांच संस्थित की गई है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Rape Arrest : नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला मुख्य आरोपी युवक सहित उसके पिता और एक अन्य आरोपी गिरफ्तार, बाइक भी जब्त, तीनों आरोपी को भेजा गया जेल...

निलंबित श्रम निरीक्षक मरकाम के निलंबन अवधि के दौरान मुख्यालय कार्यालय सहायक श्रमायुक्त, जिला बिलासपुर निर्धारित किया गया है। साथ ही उन्हें निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। यह आदेश श्रमायुक्त के अनुमोदन से अपर श्रमायुक्त (स्थापना), कार्यालय श्रमायुक्त, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर, अटल नगर द्वारा आज सोमवार को जारी किया गया है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara Traffic Problem : अकलतरा में शाम होते ही बढ़ जाती है ट्रैफिक की समस्या, ट्रैफिक जाम से लोग परेशान, अव्यवस्थित गाड़ियों की पार्किंग से बढ़ती है समस्या, गाड़ियों की लगती है लंबी कतार

error: Content is protected !!