Sheorinarayan Maha Aarti : महानदी के तट में नगर पंचायत द्वारा शुरू की गई ‘शिवरीनारायण महाआरती’ सतत जारी, अब से हर दिन नगर का एक परिवार ‘शिवरीनारायण महाआरती’ में होगा शामिल, महाआरती में शामिल होकर पुण्य लाभ लेंगे, महाआरती में हर दिन जुटते हैं श्रद्धालु…

जांजगीर-चाम्पा. धार्मिक नगरी शिवरीनारायण की महानदी के तट में नगर पंचायत द्वारा ‘शिवरीनारायण महाआरती’ शुरू की गई है. 14 फरवरी से शुरू हुई महाआरती लगातार जारी है. हर शाम यह महाआरती होती है, जहां लोगों की भीड़ उमड़ती है. महानदी के संरक्षण के संदेश के साथ यह महाआरती शुरू की गई है. महाआरती के साथ महानदी में कचरा नहीं फेंकने, महानदी में गंदगी नहीं करने की अपील की जा रही है और लोगों को संदेश दिया जा रहा है.



शिवरीनारायण में अब यह फैसला किया गया है कि अब से हर दिन नगर का एक परिवार ‘शिवरीनारायण महाआरती’ में शामिल होगा और महाआरती करेंगे. इस फैसले के पीछे महानदी के संरक्षण अभियान से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने की मंशा है. नगर पंचायत शिवरीनारायण की इस पहल की लोगों ने भी तारीफ की है.

आपको बता दें, नगर पंचायत ने शिवरीनारायण को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में अभियान छेड़ा है और 31 मार्च तक प्लास्टिक मुक्त करने के लक्ष्य के साथ कार्य किया जा रहा है. शिवरीनारायण में प्लास्टिक का उपयोग बंद हो गया है. बाहर से आने वाले पर्यटकों को भी यह संदेश दिया जा रहा है. शिवरीनारायण धार्मिक नगरी को स्वच्छ नगर बनाने की दिशा में की गई पहल सार्थक हो रही है.

नपं के पूर्व अध्यक्ष संजय अग्रवाल का मनाया गया जन्मदिन
21 मार्च को शिवरीनारायण नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष संजय अग्रवाल का जन्मदिन मनाया गया. इस दौरान शिवरीनारायण महाआरती हुई और यहां सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र के लोग शामिल हुए. इसके बाद चौपाटी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें बधाई देने सांसद कमलेश जांगड़े, छग विस के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल समेत अन्य नेता शामिल हुए. इस मौके पर शिवरीनारायण नपं के अध्यक्ष राहुल थवाईत ने लोगों का आभार जताया और ‘शिवरीनारायण महाआरती’ में हमेशा शामिल होने की अपील की.

इसे भी पढ़े -  Korba Big News : पाली में विभिन्न निर्माणाधीन कार्यो का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी, पाली कॉलेज के निर्माणाधीन कांफ्रेस हॉल की धीमी प्रगति पर ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश, टीएस के अनुरूप नहीं मिले दरवाजे और सेनेटरी फिटिंग, नाराज कलेक्टर ने तोड़कर बदलने के दिए निर्देश, नए भवन में सीपेज सहित कई खामियां मिलने पर जताई नाराज़गी, कलेक्टर की सख्ती से हड़कम्प...

error: Content is protected !!