Sheorinarayan News : शिवरीनारायण में ‘नारी शक्ति स्वच्छता दौड़’ आयोजित हुई, धार्मिक नगरी को स्वच्छ नगर के साथ प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण में ‘नारी शक्ति स्वच्छता दौड़’ आयोजित हुई और धार्मिक नगरी को स्वच्छ नगर के साथ प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया. इस मौके पर कलेक्टर जन्मेजय महोबे, नगर पंचायत अध्यक्ष राहुल थवाईत, एसडीएम भावना साहू और पूर्व अध्यक्ष संजय अग्रवाल मौजूद थे. इस दौरान स्वच्छता नगर बनाने व प्लास्टिक मुक्त करने की दिशा में कार्य करने वाले व्यापारियों और स्वच्छता दीदियों का सम्मान किया गया. यहां कलेक्टर ने स्वच्छता को लेकर शपथ भी दिलाई और स्वच्छता को लेकर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया. नगर पंचायत द्वारा हेल्पलाइन नम्बर जारी किया गया है, जिसमें स्थानीय नागरिक अपनी समस्या को रख सकते हैं. नारी शक्ति स्वच्छता दौड़, नगर पंचायत के पास से शूरू हुई, जो बॉम्बे मार्केट मुख्यमार्ग से होते हुए थाना चौक और हटरी मार्ग से होते हुए मध्य नगरी चौक पहुंची, जहां एक जागरूकता सभा हुई.



इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident : राखड़ से भरा ट्रेलर पलटा, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान...

इस मौके पर कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कहा कि स्वच्छता हम सब की जिम्मेदारी है. धार्मिक नगरी शिवरीनारायण को सामूहिक सहभागिता से स्वच्छ करने और प्लास्टिक मुक्त नगरी बनाने का अभियान शुरू किया गया है, जिसका प्रतिफल भी सकारात्मक मिल रहा है. नगरवासियों ने शिवरीनारायण को स्वच्छ बनाने की दिशा में पूरा सहयोग दिया है. नगर पंचायत शिवरीनारायण के अध्यक्ष राहुल थवाईत ने बताया कि 4 माह से शिवरीनारायण में स्वच्छता पर कार्य हो रहा है और 31 मार्च तक स्वच्छ नगर के साथ प्लास्टिक मुक्त नगर बनाने का लक्ष्य रखा गया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara : शुरू हो रही है Online Abacus Classes, गर्मी की छुट्टियों में बच्चों के लिए सुनहरा मौका, ज्वाइन करें फ्री डेमो ऑनलाइन क्लास, बच्चे सीखेंगे सुपरफास्ट कैलकुलेशन... डिटेल में जानिए...

error: Content is protected !!