MG Hector को खरीदना हो गया महंगा, कितनी बढ़ गई कीमत

वाहन निर्माता एमजी मोटर्स की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से कुछ समय पहले ही अपनी कारों की कीमत बढ़ाने की घोषणा की गई थी। जिसके बाद अब निर्माता ने अपनी मिड साइज एसयूवी MG Hector की कीमत को बढ़ा दिया है। निर्माता ने इस एसयूवी की कीमत में कितनी बढ़ोतरी की है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।



महंगी हो गई MG Hector
एमजी की ओर से मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में हेक्‍टर की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी की कीमत में बढ़ोतरी कर दी गई है। यह बढ़ोतरी तुरंत प्रभाव से लागू भी हो गई है।

इसे भी पढ़े -  शुरू हुआ Kia India का 'सर्विस समर कैंप': फ्री चेकअप और सर्विस पर भारी छू़ट, ऐसे उठाएं फायदा

कितनी हुई बढ़ोतरी
जानकारी के मुताबिक निर्माता ने 20 से 30 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी इस एसयूवी की कीमत में की है। इसके हेक्‍टर प्‍लस के सभी वेरिएंट्स की कीमत में 20 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है। जबकि इसके सामान्‍य पांच सीटों वाले वेरिएंट्स की कीमत में 30 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।

कितनी हुई कीमत
निर्माता की ओर से हेक्‍टर के बेस वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 11.99 लाख रुपये है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 19.19 लाख रुपये है। इस एसयूवी के प्‍लस वेरिएंट्स की एक्‍स शोरूम कीमत 17.49 लाख रुपये से 19.69 लाख रुपये तक है।

इसे भी पढ़े -  एअर इंडिया ने भी बढ़ाए टिकट के दाम, 26 हजार रुपये तक महंगा हो जाएगा किराया

कैसे हैं फीचर्स
एसयूवी में ऑरा हेक्‍ट फ्रंट ग्रिल, नए बंपर, अलॉय व्‍हील्‍स को दिया गया है। इंटीरियर में भी इस एसयूवी में ड्यूल टोन इंटीरियर, हाइड्रा ग्‍लॉस फिनिश एसेंट्स, 14 इंच पोट्रेट इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, डिजिटल ब्‍लूटूथ की, रिमोट एसी, 17.78 सेमी डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, 360 डिग्री कैमरा, एलईडी लाइट्स, एंबिएंट लाइट, पीएम 2.5 फिल्‍टर, रेन सेंसिग वाइपर, Level-2 ADAS, एबीएस, ईबीडी, ईएसपी, हिल होल्‍ड कंट्रोल, ब्रेक असिस्‍ट, टीसीएस के साथ 70 से ज्‍यादा कनेक्‍टिड फीचर्स को दिया गया है। नई एमजी हेक्‍टर में दो नए रंगों के विकल्‍प दिए गए हैं, जिसमें Celadon Blue और Pearl White शामिल हैं।

कितना दमदार इंजन
एमजी की ओर से इस एसयूवी में 1.5 लीटर की क्षमता का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। इस इंजन से एसयूवी को 143 पीएस की पावर और 250 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ ही इस एसयूवी में सीवीटी और मैनुअल ट्रांसमिशन के विकल्‍प को भी दिया गया है।

इसे भी पढ़े -  शुरू हुआ Kia India का 'सर्विस समर कैंप': फ्री चेकअप और सर्विस पर भारी छू़ट, ऐसे उठाएं फायदा

error: Content is protected !!